Friday, June 12, 2020

रात में बदमाशों ने युवकों के साथ की मारपीट, बाइक, मोबाइल और रुपए छीनकर भागे

कारी-मवई मार्ग पर गुरुवार रात 8 बजे अज्ञात बदमाशों ने रास्ते से निकल रहे बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बाइक से जा रहे दो साडू भाई से जमकर मारपीट करके लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कारी निवासी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि धजरई त्रिदेव मंदिर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सेमर झोर के पास एक लड़का दिखाई दिया। जैसे ही वे वहां से निकले तो उनके ऊपर डंडे से वार कर दिया। जिससे डंडा उनके मास्क पर लगा। यह देख बाइक को तेज गति में चलाकर निकल गए। इसके बाद कन्हैया कुशवाहा और हरिराम कुशवाहा दोनों साडू भाई अपनी रिश्तेदारी से टपरियन कारी घर लौट रहे थे। उसी जगह अज्ञात 4-5 बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और डंडो से मारपीट कर दी।
बादमाश मारपीट करके उनकी बाइक, मोबाइल और दो हजार रुपए लूट कर ली। स्थानीय लोगों ने शोर सराबा सुना तो घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ काे देकर बदमाश जंगल की ओर भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कन्हैया की हालत गंभीर होने पर रात में झांसी रैफर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/in-the-night-the-miscreants-beat-up-the-youth-ran-away-by-snatching-bikes-mobiles-and-money-127404582.html

No comments:

Post a Comment