Friday, June 19, 2020

कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक के तीन नए पाठ्यक्रम शामिल

कृषि विश्वविद्यालयों में अब स्नातक के लिए तीन नए पाठ्यक्रम जुड़ गए हैं। ये नए पाठ्यक्रम बीएससी कृषि, वानिकी और उद्यानिकी हैं। राज्य सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। कृषि विश्वविद्यालयों के लिए पीएटी का संचालन इस वर्ष राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि द्वारा किया जाना है। परीक्षा का आयोजन पीईबी द्वारा किया जाएगा
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में यह क्रांतिकारी कदम होगा। परीक्षा के आयोजन के लिए प्राप्त प्रस्ताव को सहमति दी जा चुकी है। कृषि विश्वविद्यालयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और एग्रीकल्चर के विभिन्न समूहों के आधार पर विषयों का विभाजन था। अब एग्रीकल्चर, बायोलॉजी और केमिस्ट्री समूह को शामिल करते हुए तीन नए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/agricultural-universities-include-three-new-undergraduate-courses-127428369.html

No comments:

Post a Comment