बीती रात बायपास रोड पर जगदीशपुरा गांव के पास नींद के झोंके में एक मिनी ट्रक ड्राइवर ने भूसे से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवरों को मामूली चोट आई हैं।
ट्रैफिक न होने से बड़ा हादसा टल गया। मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 15 एमएच 1444 राजस्थान से लहसुन भरकर जबलपुर जा रहा था, मिनी ट्रक चालक आकाश को अचानक नींद का झोंका आ गया जिससे मिनी ट्रक के बाजू से गुजर रहे भूसे से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 08 जीए 3204 में टक्कर लग गई। भूसे से भरा ट्रक का चालक कैलाश खुरई से जोधपुर राजस्थान लेकर जा रहा था।
टक्कर से लहसुन से भरा ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है तो वहीं भूसे से भरे ट्रक का भूसा सड़क पर फैल गया और वाहनों को आने-जाने में परेशानी हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। ट्रकों को किनारे कर ट्रैफिक बहाल किया गया। सुबह गांव वालों की भीड़ भी जमा हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/two-trucks-collided-due-to-slumber-127425226.html
No comments:
Post a Comment