गोहत्या के विरोध में मुस्लिम संगठन सहित कई संगठनों ने एसडीएम अमृता गर्ग को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं हिन्दू संगठन ने शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है साथ ही गोहत्या के आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा ने गोवंश हत्या निवारण के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर शहर में बाइक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी गई कि गोवंश के संरक्षण को लेकर बार-बार जन मानस के द्वारा गौ रक्षा का आव्हान किया गया है। गौ रक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसमें गौ कशी की घटना होने पर आरोपी को 10 वर्ष की सज़ा ओर जुर्माना का प्रावधान किया जा रहा है।
शिव सेना ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए मांग की कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गौहत्या की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुजीत यादव, अभिषेक,राहुल आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिजीत यादव,प्रीतम यादव,वासु यादव, राजू यादव,प्रदीप यादव,अंकित यादव, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे ।
जामा मस्जिद कमेटी ने सौंपा ज्ञापन- नगर के बीच में हो रही गोहत्या के विरोध में जामा मस्जिद कमेटी ने एसडीएम के माध्यम से एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्रारा गौहत्या कर उसके मांस को बेचने का जघन्य अपराध किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालो में अध्यक्ष अलताफ अब्बासी, उपाध्यक्ष समद खान,शहर काजी रिजवान हाशमी,राजू कुरैशी, फिरोज खान, असलम शेर खान,नदीम एयूनुस,नावेद,तहसीन बबलू आदि शामिल रहे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/gwal-mahasabha-demonstrated-against-cow-slaughter-127425228.html
No comments:
Post a Comment