Tuesday, June 9, 2020

अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा, ड्राइवर को चोरी के आरोप में जेल

नौगांव थाना पुलिस ने दौरिया के भड़ार नदी से अवैध रूप से निकाली रेत का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने जप्त किया है। ट्रेक्टर चालक के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दौरिया क्षेत्र से निकली भड़ार नदी पर एक जॉन डियर ट्रैक्टर अवैध रेत लेकर जा रहा है। एएसआई ज्ञान सिंह के नेतृत्व में आरक्षक रामराज सिंह, अजय साहू, अभिषेक नायक को भेजा। घाट पर ट्रैक्टर - ट्राली में लेबर रेत लोड कर रही थी।
पुलिस को देखकर लेबर और चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर - ट्राली को जब्त करते हुए थाना परिसर में रखवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हल्के रैकवार पिता बिहारी लाल उम्र 30 वर्ष निवासी हल्लू कालोनी को गिरफ्तार करते हुए चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal sand-loaded tractor caught, driver jailed for theft


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/illegal-sand-loaded-tractor-caught-driver-jailed-for-theft-127394244.html

No comments:

Post a Comment