थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पहाड़ीबक्सी के गैलवारा तिगैला के पास एक काले रंग की आपे वाहन ने 3 लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज झांसी रैफर किया गया।
थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सुनील अहिरवार ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 अगस्त 2019 को उनके पिता किशोरी एवं भाई नीरज तथा मामा अशोक सुबह 8 बजे गैलवारा क्रेशर के पास खडे हुए थे, तभी एक काले रंग की आपे वाहन आया और उसने तेज गति एवं लापरवाही से तीनों लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें किशोरी और नीरज का पैर टूट गया। वहीं अशोक भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल घायलों को गंभीर स्थिति में झांसी मेडीकल रैफर किया।
बाहर इलाज कराने गए पीड़ित तत्काल इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवा पाए। इलाज होने के बाद लॉकडाउन की स्थिति बन गई थी। इसलिए इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई। पीड़ित की शिकायत के बाद 10 महीने पुराने मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज गति लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना को अंजाम देने के तहत धारा 279,183 मोटर व्हीकल एक्ट मामला पंजीबद्ध किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/three-people-injured-in-vehicle-collision-fir-filed-after-10-months-127394245.html
No comments:
Post a Comment