Thursday, June 11, 2020

गुजरात के भुज से लौटे मजदूर के 6 और 8 साल के दो बच्चे व अस्पताल का टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित

गुरुवार की रात डीआरडीओ से 108 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें एक अस्पताल कर्मचारी तो दो मासूम बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके अलावा 6 सैंपल रिजेक्ट हो गए तो 99 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। यहां जिले में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 56 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 42 हो चुके हैं।
जिला अस्पताल में रात 9 बजे डीआरडीओ से कोरोना सैंपल रिपोर्ट आई। इसमें तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें अस्पताल की लैब का कर्मचारी जमील मोहम्मद (54) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब इसकी संपर्क हिस्ट्री तलाशने के साथ ही प्रशासन ने इसे आईसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 6 साल का पप्पू आदिवासी और 8 साल की रानी आदिवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उक्त दोनों ही बच्चे अपने मजदूर माता-पिता के साथ बस के जरिए गुजरात के भूज से चार दिन पहले लौटे है। अब इन्हें भी आईसोलेट कर दिया गया है। गुरुवार को विजयपुर में संक्रमित की संपर्क हिस्ट्री में शामिल 28 व जिला अस्पताल में 12 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheour/news/two-children-of-6-and-8-years-of-laborers-returned-from-bhuj-in-gujarat-and-corona-of-hospital-technician-infected-127401118.html

No comments:

Post a Comment