Wednesday, June 10, 2020

जून में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पिछले साल 47-45 डिग्री के बीच था

जून में इस बार मौसम ज्यादातर दिनों में ठंडा बना रहा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। लेकिन 10वें दिन इसमें तेजी आई और भीषण गर्मी व उमस के बीच अधिकतम तापमान 41 पर पहुंच गया। इसके साथ ही रात 9 बजे यहां 20 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।
इस बार गर्मी का असर ज्यादा दिनों तक नही रहा है। जून के 9 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा और अब इसमें बढ़ोतरी हो रही है। पिछले साल 1 जून से लेकर 9 जून तक अधिकतम तापमान लगातार 47-45 डिग्री तक बना रहा था, जिसने जून को तपा दिया था। लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ निसर्ग तूफान के असर के चलते ठंडी हवाएं चली और पारा 40 डिग्री के नीचे चला गया। इसमें बुधवार को तेजी आई, यहां सुबह से तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें बीते रोज की अपेक्षा में 2 डिग्री का उछाल रहा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheour/news/the-mercury-crossed-40-degrees-for-the-first-time-in-june-between-47-45-degrees-last-year-127397633.html

No comments:

Post a Comment