Tuesday, June 9, 2020

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कहा - सरपंच कुटीर के एवज में मांग रहा 40 हजार रू.

जनपद पंचायत हटा अंतर्गत वाली ग्राम पंचायत विनती के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर रीडर नरेश साहू को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया कि हमारे ग्राम के सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों में जमकर गड़बड़ी की जा रही है।

कुटीरों का आवंटन उन्हीं लोगों को किया जा रहा है जो कुटीर मिलने की एवज में रुपए दे रहे हैं। जबकि हम लोग गरीब रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं और हमें कुटीर नहीं मिल रही है। कुटीर मिलने के लिए 40 हजार रुपए की मांग की जा रही है और शिकायत करने पर हरिजन एक्ट के मामले में फसाने की धमकी देते हैं। गांव के कुछ लोग बाहर से आए हैं उनके लिए मजदूरी नहीं मिल रही हैं। ज्ञापन सौपने वालों में कालीचरण पटेल, भरत पांडेय, देवी प्रसाद रजक, धर्मेंद्र पांडेय मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/villagers-handed-over-the-memorandum-and-said-in-lieu-of-the-sarpanch-cottage-asking-for-40-thousand-rupees-127394302.html

No comments:

Post a Comment