Sunday, December 22, 2019

समाज... क्रिसमस के लिए सजा रहे गिरिजा घर को

बेगमगंज | प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां नगर के एक मात्र गिरिजा सहित सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने लगी है जिसके चलते नगर में राेजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। गिरिजा घर पर आकर्षक रोशनी की गई है। वहीं पूरे परिसर में गुब्बारे भी लगाए जा रहे है, क्रिसमस टी की सजावट भी की जा रही है। प्रभु यीशु के जन्म से पूर्व गिरिजा घरों में प्रतिदिन विशेष प्रार्थना की जा रही है। जिसमें समाज के लोग शामिल हो रहे है।

बुधवार को पड़ने वाले ईसाई पर्व के लिए भोपाल रोड सेंट थॉमस कॉन्वेंट से लगे हुए चर्च में विशेष आकर्षक साज सज्जा की जा रही है। प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां सजाने का काम शुरू हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-society-girija39s-house-is-being-decorated-for-christmas-064533-6242602.html

No comments:

Post a Comment