Tuesday, December 24, 2019

अध्यापक संघ ने ज्ञापन देकर सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग की

अध्यापक संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक जज पाल सिंह जज्जी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यापकों ने विधायक से सभी अध्यापकों को सातवे वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग की।

संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने विधायक कार्यालय में विधायक श्री जज्जी से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने विधायक श्री जज्जी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यापकों ने श्री जज्जी को ज्ञापन सौंपकर अध्यापकों की स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान 2006 में नियुक्त अध्यापकों की क्रमोन्नति आज तक नहीं हुई है। सेवा पुस्तिका प्राण किट वितरण कई ब्लॉकों में छठवें वेतनमान की दूसरी किस्त का भी भुगतान नहीं हुआ। अध्यापक संवर्ग के कुछ साथी राज्य शिक्षा सेवा में संविलियन से वंचित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-teachers39-union-gave-a-memorandum-and-demanded-the-benefit-of-the-seventh-pay-scale-063529-6258521.html

No comments:

Post a Comment