इसकी सूचना विधायक श्री सिंह ने सीएमओ को भेज दी है। विनोद श्रीवास्तव को नगर पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पूर्व अध्यक्ष शिखर चंद जैन, सुरेश ताम्रकार, नाथू सिंह बड़े भैया आदि ने बधाई दी है।
प्रशिक्षण में किसानों को वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बढ़ाए उत्पादन
बरेली | नगर के लगभग 20 किमी दूर बेरसला नर्सरी पर रविवार को कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश पालीवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा के वैज्ञानिक विश्नोई वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी केके धाकड़ ने की।
इस दौरान किसानों ने खेती के अलावा मेड़ों पर फल और अन्य मौसमी सब्जियों की फसल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वैज्ञानिक केके धाकड़ ने बताया कि फसलों के उत्पादन के लिए मौसम के हिसाब से बीच व फसल का चयन करें इसके बाद जितना संभव हो जैविक खाद का प्रयोग करें। इस दौरान किसान अखिलेश राजपूत, महेंद्र, शिवराज मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-vinod-srivastava-becomes-mla-representative-064527-6242596.html
No comments:
Post a Comment