Sunday, December 22, 2019

अनधिकृत यूरिया जब्ती मामले में कृषि विभाग ने एफआईआर के लिए कलेक्टर से मांगी अनुमति

कोलगांव में यूरिया से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में कृषि विभाग ने कलेक्टर को पूरे मामले की फाइल भेजकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की अनुमति मांगी है।

कृषि विभाग सोमवार को बैतूल बाजार थाने में खड़े इस ट्रक के भीतर रखे यूरिया की गिनती करेगा। ट्रक में कितना यूरिया है, यह किस टाइप का है यह देखा जाएगा। इसके बाद भोपाल या जबलपुर दोनों में से किसी एक लैब में यूरिया के सैंपल भेजकर इसकी टेस्टिंग करवाई जाएगी। कृषि विस्तार अधिकारी उज्जैन राठौर ने बताया पकड़े गए यूरिया के मामले में आरोपियों पर एफआईआर के लिए कलेक्टर साहब को फाइल भेजी गई है। अनुमति मिलने पर एफआईआर कराई जाएगी।

ट्रक में भरे यूरिया की गिनती करके जबलपुर या भोपाल की लैब में इसके सैंपल भेजे जाएंगे। यह यूरिया प्रमोद साहू का बताया जा रहा है। यह यूरिया कहां से लाया गया और कहां जाना था। इसकी पड़ताल एफआईआर के बाद ही हो सकेगी। जिले सीमावर्ती इलाके से बैतूल आने वाले यूरिया को लेकर भी कृषि विभाग जांच करेगा।

 

आज बोरियों की नए सिरे से गिनती कर यूरिया के सैंपल भेजेंगे लैब



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-department-of-agriculture-sought-permission-from-collector-for-fir-in-unauthorized-urea-seizure-case-064550-6242759.html

No comments:

Post a Comment