Monday, December 23, 2019

बस ने लोडर वाहन में मारी टक्कर, महिला घायल

हरपालपुर | छतरपुर की ओर से आ रहे एक तीन पहिया लोडर वाहन को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। जिससे लोडर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। वाहन पलटने से उसमें सवार एक महिला को सिर में गंभीर चोट आई है।

पुलिस ने बताया कि पनवाड़ी की हसीना बेगम प|ी नसीम खां छतरपुर से वापस लाेडर वाहन पर बैठकर गांव की ओर जा रही थीं, तभी यह घटना हो जाने से महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को हरपालपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-bus-collided-with-loader-vehicle-woman-injured-062531-6247622.html

No comments:

Post a Comment