दरअसल भादौन निवासी महिला को ब्लीडिंग हो रही थी। उसके अटेंडर रविन्द्र ने स्टाफ रूम पर पहुंचकर नर्स मीना से पलंग दिलाने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। तभी स्टाफ नर्स गायत्री चौधरी ने गार्ड को बुलाकर पलंग उपलब्ध कराने की बात की। इस पर अटेंडर स्टाफ नर्स पर भड़क गया और कहने लगा गार्ड नहीं तू ही पलंग उपलब्ध कराएगी। तेरी ही ड्यूटी है। जब स्टाफ नर्स ने तमीज से बात करने को कहा तो अटेंडर भड़क गया और स्टाफ रूम का कांच फोड़ने का प्रयास भी किया। स्टाफ नर्स ने विवाद को बढ़ता देख गार्ड को बुलाया और अटेंडर को बाहर कराया। इसके बाद 8 नम्बर कक्ष में पहुंचकर ड्यूटी डॉक्टर से मामले की शिकायत की। अटेंडर को पकड़कर कमरे में बंद किया और चौकी ले गए। जहां उसने आरक्षक के साथ भी झूमा झटकी की। हालांकि बाद में लोगों की समझाइश पर मामला शांत हो गया। इसके बाद स्टाफ नर्स ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली में बैठकर शिकायती आवेदन लिखती स्टाफ नर्स।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-attendant-in-hospital-jumps-with-staff-nurse-complains-in-police-station-063540-6258507.html
No comments:
Post a Comment