Wednesday, December 25, 2019

जीआरएमसी के डीन की भर्ती टली, डीएमई से नए दिशा-निर्देश आने पर होगी भर्ती

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन के पद के लिए 27 दिसंबर को होने वाले इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। डीन पद के लिए टाइम बाउंड प्रोफेसर पीरियड को मान्य किया जाना है या नहीं, इसे लेकर संभागायुक्त ने डीएमई से जवाब मांगते हुए भर्ती के नियम मांगे हैं, उनके आने के बाद ही डीन के पद के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित की जाएगी। डीन के पद के लिए जो 4 आवेदन आए हैं, उनमें से रतलाम मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर ने आवेदन में शासन की ओर से एनओसी नहीं लगाई है और दूसरे उम्मीदवार ऑटोनोमस बॉडी के हैं। लिहाजा यह दोनों डीन की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब दो ही डॉक्टरों के बीच डीन तय होगा।

जीआरएसमसी के डीन पद के लिए होने वाली प्रक्रिया शुरू से ही विवादों में है। पहले डीन के पद के लिए एलएलबी की योग्यता मांगी गई थी, जो बाद में विरोध के चलते हटा दी गई। शासन द्वारा डीन के पद के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया, उसमें टाइम बाउंड प्रोफेसर के पीरियड को मान्य नहीं करने की बात कही गई थी। यही कारण है कि टाइम बाउंड प्रोफेसर पीरियड को जोड़कर जो डॉक्टर कई वर्ष पहले प्रोफेसर हो गए थे उन्होंने आवेदन नहीं किया। अब अगर टाइम बाउंड प्रोफेसर पीरियड को काउंट किया जाता है तो यह प्रक्रिया न्यायालय में जा सकती है। दो डॉक्टरों के दौड़ से बाहर होने के बाद अब सिर्फ दो डॉक्टरों डॉ. केके तिवारी और डॉ. अशोक मिश्रा ही दौड़ में रह गए हैं। अगर टाइम बाउंड प्रोफेसर पीरियड का समय काउंट नहीं किया गया तो डॉ. तिवारी ही डीन होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-recruitment-of-dean-of-grmc-postponed-recruitment-will-be-done-on-arrival-of-new-guidelines-from-dme-074521-6266398.html

No comments:

Post a Comment