Monday, December 23, 2019

कचरे से जैविक खाद बनाने वाला केंद्र बदहाल, अब नपा लगा रही प्लांट

शहर के ढोंगा रोड स्थित मंडी के पास बनाए गए जैविक खाद केंद्र की हालत खराब नजर आ रही है। इस केंद्र पर कचरे से खाद तैयार करने का काम किया जाता था, जो बदहाल स्थिति में पड़ा है। अब नगर पालिका धर्मपुरा गांव में कचरे का प्लांट तैयार कर रही है। जहां जिले भर का कचरा एकत्रित कर खाद में तब्दील किया जाएगा, लेकिन पूर्व में खोला गया केंद्र सही ढंग से न चलने के बाद अब प्लांट लगाने की तैयार की जा रही है।

दरअसल कृषि उपज मंडी के पीछे ढोंगा मैदान के पास करीब पांच वर्ष पूर्व कचरा संग्रह करके खाद बनाने की नींव रखी गई थी। उसकी देखभाल के लिए नपा द्वारा चौकीदार सहित कई कर्मचारियों को तैनात किया गया था, वहां 10 हौदियों के साथ कचरा संग्रह और शेड में दो पक्के कमरे के पास नाडेप खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद और कंपोस्ट खाद निर्माण की हौदियां बनी थीं। कचरे से खाद तैयार करने के लिए मशीन भी लगाई गई थी, लेकिन वहां दीवार किनारे रखी मशीन जंग खा रही है।

हौदियों में डली मिट्‌टी पूरी तरह सूख चुकी है। कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए नगर पालिका ने लाखों रुपए की लागत से मशीनों को लगाया था, लेकिन वहां पर न तो मशीनों से खाद बनाई जा रही थी और न ही शहर से निकलने वाले कचरे का उपयोग हो रहा था। अब नपा ने प्लांट लगाकर कचरे से खाद बनाकर अन्य जिलों में भेजने की याेजना तैयार की है।

लाखों हुए खर्च मात्र 10 हजार रुपए की बिकी खाद: पूर्व में ढोंगा मंडी के पास बने कचरा संग्रह में नाडेप खाद, वर्मी कंपोस्ट और कंपोस्ट खाद निर्माण किया जा रहा था। असुविधाओं और बदहाल स्थिति होने के चलते यहां सही ढंग से काम नहीं हो सका और न ही किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया। लाखों रुपए खर्च होने के बाद यहां से बनी खाद मात्र दस हजार की ही बिक सकी। ऐसे में खाद बनाने के लिए होने वाला खर्च भी पूरा नहीं निकला।

प्लांट के लिए प्राइवेट कंपनी को दिया ठेका

अब जिले का कचरा संग्रह करने और मशीनों के जरिए खाद तैयार करने का काम किया जाना है। इसके लिए प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है। यहां पर कचरे को एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया गया है। धर्मपुरा गांव कोे चिंहित कर प्लांट को तैयार किया जा रहा है। अभी हाल में चारों ओर कचरा डला हुआ है। इसके लिए नए नाडेप वर्मी और कंपोस्ट के लिए हौदियां भी तैयार की जाएंगी

टीकमगढ़। कंपोस्ट खाद निर्माण केंद्र डला बदहाल स्थिति में।

टीकमगढ़। प्लांट के चारों ओर डला कचरा।

टीकमगढ़। केंद्र में लगी नई प्रेशर मशीन।

प्लांट पर पहुंचेगा जिले का कचरा

स्वच्छता प्रभारी एमए सिद्दिकी ने बताया कि टीकमगढ़ जिले का कचरा संग्रह कर प्लांट पर लाया जाएगा। यहां से प्रेशर मशीन से कचरे को खाद बनाने बारीक किया जाएगा। इसके लिए करीब दो लाख रुपए की प्रेशर मशीन को मंगवाया गया है। यहां से पूरा माल छतरपुर जाएगा। इसका कलस्टर छतरपुर बनाया गया है।

ढोंगा पर खुले जैविक खाद केंद्र के पास आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे वह बंद करना है। इस केंद्र को धर्मपुरा गांव में बड़े स्तर से खोला जा रहा है। जहां पर बड़ी मात्रा में कचरा पहुंच सके और खाद तैयार हो सके। इसके लिए हौदियां भी तैयार की जा रही हैं। जिसकी शुरूआत कर दी गई। जल्द ही इसे विकसित किया जाएगा। -हरिहर गंधर्व नपा अधिकारी टीकमगढ़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news center making organic manure from waste is bad now plant is measuring
Chhatarpur News - mp news center making organic manure from waste is bad now plant is measuring
Chhatarpur News - mp news center making organic manure from waste is bad now plant is measuring


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-center-making-organic-manure-from-waste-is-bad-now-plant-is-measuring-062543-6247607.html

No comments:

Post a Comment