
ग्वालियर| श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के न्यास कार्यालय से बुधवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह के लिए फार्म वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे पूर्व न्यास के पदाधिकारियों ने अचलनाथ का अभिषेक किया अौर पहला फॉर्म अर्पित किया। सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 जनवरी को बसंत पंचमी पर अायोजित किया जाएगा। अचलेश्वर न्यास के उपाध्यक्ष विजय कब्जू ने बताया कि सामूहिक विवाह में सिर्फ सनातन हिंदू कन्याअों का ही विवाह कराया जाएगा। न्यास की अोर से वर-वधू को उपहार भी वितरित किए जाएंगे। मंदिर से फार्म सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वितरित किए जाएंगे। बुधवार को 67 फॉर्म वितरित किए गए। इस साल अचलेश्वर न्यास द्वारा 250 से अधिक जरूरतमंद कन्याअों का नि:शुल्क विवाह कराया जाएगा। पहले दिन फॉर्म वितरित करने वालों में न्यास के अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, सचिव भुवनेश्वर वाजपेयी, रामनाथ अग्रवाल, अरुण बंसल, विपिन शर्मा आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-67-forms-distributed-on-first-day-for-mass-marriage-of-achleshwar-trust-074547-6266389.html
No comments:
Post a Comment