Sunday, December 1, 2019

शंकराचार्य की अगवानी में लगेंगे 21 तोरण द्वार, गुलाब के फूलों से होगा स्वागत

गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज 14 दिसंबर की रात को आएंगे। वे 15 शाम को मिडिल स्कूल में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। शंकराचार्य के आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को गुप्तेश्वर मंदिर में सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न समितियां गठित की। बैठक में निर्णय लिया कि शंकराचार्य की अगवानी में 21 भव्य तोरण द्वार लगाए जाएंगे। इन्हें फूलों से सजाया जाएगा। उनका स्वागत गुलाब के फूलों से किया जाएगा।

बैठक में व्यवस्थापक डॉ. श्याम बंसल व कार्यक्रम प्रभारी केशव बंसल ने बताया कि शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज को झेड प्लस सुरक्षा मिली है। सभी कार्यक्रम तय समय पर होंगे। वे 14 दिसंबर को पंजाब मेल से आएंगे। अगले दिन 15 दिसंबर को प्रताप कॉलोनी में सुबह 11 से 1 बजे तक संगोष्ठी होगी। शंकराचार्य इसी दिन शाम को 5 से 7 बजे तक मिडिल स्कूल ग्राउंड में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।

डॉ. बंसल ने बताया कि शंकराचार्य शनिवार रात को आएंगे। स्टेशन से नारायण टॉकीज, चांडक चौराहा, फोस्ट ऑफिस चौक, परशुराम चौक होते हुए प्रताप कॉलोनी पहुंचे। शंकराचार्य का स्वागत गुलाब के फूलों से किया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अगवानी की जाएगी। इसके लिए 51 किलो गुलाब के फूलों की व्यवस्था होगी।

हरदा। बैठक में शामिल हुए शहर के गणमान्य नागरिक।

ये समितियां हुई गठित

बैठक में स्वागत समिति, प्रचार-प्रसार समिति, मंच व्यवस्था, चल समारोह समिति, मंच संचालन समिति गठित की। आयोजन से जुड़े विनोद बंसल ने बताया कि समितियों के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिससे आने वालों लोगों के लिए परेशानी नहीं हो सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news 21 toran gates will be received by shankaracharya rose flowers will be welcomed


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-21-toran-gates-will-be-received-by-shankaracharya-rose-flowers-will-be-welcomed-084216-6076793.html

No comments:

Post a Comment