वार्डवासियों ने इसकी शिकायत भी विद्युत वितरण कंपनी से की है, लेकिन इसके बाद भी सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। वार्डवासी धर्मेंद पटेल ने बताया कि 15 मई को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार कार्य नहीं हुआ, लाइन ज्यों की त्यों पड़ी ह़ुई है और कभी भी वह टूटकर गिर सकती है। उन्हाेंने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी के अभियंता ने आश्वासन दिलाया था कि जल्द ही लाइन बदल दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। परेशानी की बात यह है कि यह हाईटेंशन लाइन रास्ते के ऊपर से निकली है, जिससे लोगाें का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के एसई से हाईटेंशन लाइन में सुधार कराने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-11-kv-hight-line-weak-big-accident-can-happen-anytime-062547-6247455.html
No comments:
Post a Comment