एसडीएम पृथ्वीपुर तरूण जैन ने ग्राम भोपालपुरा, मड़िया, ककावनी, मजरसूरी, ममोरा एवं मुड़ेनी में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन पात्रता पर्ची जारी परिवारों को बुलवाकर दुकान संचालक को राशन वितरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ग्राम भोपालपुरा में बिना अनुमति के उचित मूल्य की दुकान का स्थान परिर्वतन करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जैन ने नवीन पात्र परिवारों को शामिल कर नियमित उपभोक्ता सामग्री अंत्योदय परिवार 35 किलो प्रति परिवार एवं प्राथमिकता परिवार प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूँ, चावल व प्रति परिवार एक किलोग्राम नमक, प्रति अंत्योदय परिवार एक किलोग्राम शक्कर एवं शासन द्वारा निर्धारित मात्र में कैरोसिन का वितरण की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/sdm-gave-notice-to-change-the-location-of-government-shop-128046410.html
No comments:
Post a Comment