Thursday, December 31, 2020

नई राह... 2014 में बन चुका बैतूल-नागपुर फोरलेन, इस साल बैतूल-औबेदुल्लागंज का काम होगा पूरा

बैतूल–भोपाल तक का फोरलेन 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा। बैतूल से नागपुर तक का 177 किलोमीटर लंबा फोरलेन 16 जून 2014 को शुरू हो गया था, लेकिन बैतूल-इटारसी-भोपाल फोरलेन का काम पूरा नहीं होने से नागपुर से भोपाल तक की कनेक्टिविटी तेज नहीं हो पा रही थी। अब यह कनेक्टिविटी भी हो जाएगी। अभी नागपुर से भोपाल पहुंचने में 8 घंटे लगते हैं जो घटकर 6 घंटे रह जाएंगे। 2 घंटे की बचत होगी। पाढर तक फोरलेन का काम पूरा हो गया है। वहीं पुल और पुलियाओं का काम कंम्पलीट हो गया है। फोरलेन बनने से जिससे विकास की रफ्तार बढ़ेगी। यह काम साल के अंत तक पूरा हो जाएगा

पाढर तक काम पूरा

बैतूल से इटारसी तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। 600 करोड़ की लागत से बनने वाले 72 किमी तक के फोरलेन का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। पुल और पुलियाएं बनने का काम कम्प्लीट होने की कगार पर है। बरेठा घाट में 7.5 किमी वन क्षेत्र में जानवरोंं के निकलने के लिए 9 अंडरपास भी बनाए जाएंगे। 5 मीटर ऊंचे अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। 600 करोड़ के प्रोजेक्ट में नवंबर 2017 को काम शुरू किया गया था। पहले यह काम ट्रांसट्राय कंपनी को दिया गया था, लेकिन कंपनी द्वारा काम पूरा नहीं करने से ठेका जितेंद्र एंड कंपनी को दिया गया है। वर्तमान में पाढर तक फोरलेन काम पूरा हो चुका है।

9 अंडर पास बनेंगे बरेठा घाट में

  • 600 करोड़ की लागत से बन रहा है फोरलेन।
  • इटारसी से बैतूल तक 72 किमी का है फोरलेन।
  • बरेठा घाट में 7.5 किमी में बनने हैं 9 अंडर पास
  • बरेठा घाट में 600 मीटर लंबाई और 5 मीटर ऊंचे अंडर पास बनेंगे।

साल के अंत तक काम पूरा होगा
^फरवरी 2020 में बैतूल-इटारसी फोरलेन बना रही ठेका कंपनी ने एक्सटेंशन मांगा था। जो दे दिया गया है। काम साल अंत तक पूरा हो सकता है।
एमएन पुरविया, डिवीजनल मैनेजर, एनएचएआई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New way ... Betul-Nagpur forelane was built in 2014, this year the work of Betul-Aubedullaganj will be completed


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/new-way-betul-nagpur-forelane-was-built-in-2014-this-year-the-work-of-betul-aubedullaganj-will-be-completed-128074906.html

No comments:

Post a Comment