उत्तरी व पश्चिमोत्तर ठंडी हवाओं के कारण मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया है। 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिराकर 7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम 24.4 डिग्री दर्ज किया है। इसमें भी 3.6 डिग्री की गिरावट रही। मंगलवार को दिनभर ठंडी हवा चली। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक शीतलहर शुरू हो गई है। आने वाले दिनो में भी पारा कम होगा। इसमें दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट हो सकती है। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र व आस-पास के मैदानी इलाकों को एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ द्वारा प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते 5 जनवरी तक शीतलहर के अलावा बूंदाबांदी की भी संभावना है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के आसपास क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी पूर्व में आने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/one-and-a-half-degrees-of-mercury-rolled-no-relief-for-two-days-128067795.html
No comments:
Post a Comment