जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई लंबे अंतराल के बाद पुन: आयोजित हुई। काेराेना काल के चलते मार्च 2020 से जनसुनवाई का सिलसिला बंद थाे, जाे मंगलवार से फिर शुरू हुआ। जनसुनवाई कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत शीतला पटले ने ली।
आवेदकों ने अपने आवेदन सीईओ जिला पंचायत शीतला पटले के समक्ष प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत पटले ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/it-took-9-months-to-get-this-picture-rebuilt-128067893.html
No comments:
Post a Comment