Tuesday, December 29, 2020

संबल योजना की प्रवेश के लिए रिन्यूवल की लिंक खाेलें

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्राें ने मंगलवार काे शासकीय लीड केपी काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. एसएल वरे काे आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष हर्षप्रतापसिंह गौड़ व छात्र नेता विनोद राठौर ने बताया, स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की रिन्यूवल की लिंक खोली जाए।

संबल योजना के तहत मप्र के हजारों विद्यार्थियों ने पूर्व में महाविद्यालय में प्रवेश लिए थे, अभी तक रिन्यूवल की लिंक नहीं खुलने की वजह से विद्यार्थी कॉलेज और ऑनलाईन के चक्कर लगाना पड़ रहा है।

लिंक नहीं खुलने से विद्यार्थियों का एडमिशन नहीं हो सका है। लिंक जल्द नहीं खोली गई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन का वाचन भूपेश चौधरी ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/open-link-for-renewal-for-admission-of-sambal-yojana-128067882.html

No comments:

Post a Comment