Tuesday, December 29, 2020

नगर को स्वच्छ बनाने के लिए की जा रही है रोजाना सफाई

नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अपने नंबर बढ़ाने के लिए तैयार है। नगर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहा है। सीएमओ घनश्याम मचार ने बताया नगर में निरीक्षण कर गलियों की साफ सफाई का मुआयना किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा द्वारा नगर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम मेवाड़ा ने बताया परिषद के सफाई दरोगा व सफाईकर्मी एक मैसेज या सोशल मीडिया पर गंदगी की शिकायत दिखाई देने पर तुरंत निराकरण के लिए पहुंच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daily cleaning is being done to make the city clean


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/daily-cleaning-is-being-done-to-make-the-city-clean-128067817.html

No comments:

Post a Comment