Monday, December 28, 2020

अनिता बहन ने कहा- मन को स्वस्थ रखने अच्छी भावनाएं रखें

विश्व दर्शन भवन के प्रथम वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। जीवन परिवर्तन भट्‌टी के तहत नारायण भाई ने मन को सुमन कैसे बनाए विषय पर विचार रखते हुए कहा- मन को स्वस्थ रखने के लिए सभी के लिए अच्छी भावनाएं रखें। चाहे कोई आपके प्रति अपमान करने का भाव रखें। हम सामान्य रूप से 1 मिनट में 25 विचार करते हैं। गुस्सा या क्रोध आने पर विचार की गति बढ़ जाती है। अधिक गति ही आज डिप्रेशन का कारण है। अपने को आत्मा समझने से विचारों की गति कम हो जाती है।

मन शांत व तन स्वस्थ होने लगता है। सेवा केंद्र संचालिका अनिता बहन ने गीता पाठशाला से लेकर भवन बनने तक का इतिहास बताया। इंदौर ज़ोन प्रभारी आरती दीदी ने भी विचार रखे। उवर्शी बहन, सारिका बहन, हीरालाल दादा, उद्धव भाई, नप अध्यक्ष अमिता जैन, डॉ. कमल जाधव, वासुदेव पुरोहित आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मन को सुमन बनाने के तरीके बताए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/anita-bahn-said-keep-good-feelings-keep-your-mind-healthy-128064290.html

No comments:

Post a Comment