Monday, December 28, 2020

पर्यटन स्थल पर सेल्फी के लिए खतरा मोल ले रहे युवक

पर्यटन स्थलों पर युवा वर्ग सेल्फी के फेर में बड़े खतरों को मोल ले रहे हैं। विडंबना यह भी है कि इन स्थलों पर कोई सुरक्षा इंतजाम या निगरानी के लिए जवान आदि भी नहीं हैं। रविवार को सागोद रोड पर जामड़ नदी हनुमान मंदिर के पर्यटन स्थल पर युवा वर्ग खतरे को आमंत्रित करते हुए फोटो व सेल्फी लेते नजर आए।

यहां सबसे ऊंची पहाड़ी पर युवाओं का समूह सेल्फी व फोटो लेता दिखा। जरा सी चूक करीब डेढ़ सौ फीट नीचे घाटी में युवाओं को गिरा सकती है। साथ ही कोरोना काल के मद्देनजर यहां कोई गाइडलाइन का पालन भी नजर नहीं आया। कुछ लोग यहां परिवारों के बीच पार्टी के नाम पर खुलेआम शराब के जाम छलकाते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth taking risk for selfie at tourist spot


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/youth-taking-risk-for-selfie-at-tourist-spot-128063493.html

No comments:

Post a Comment