मां नर्मदा की 9वीं परिक्रमा पर निकले तपस्वी संत टाटंबरी सरकार मंगलवार को यहां पहुंचे। उन्होंने प्राचीन काली गुफा मंदिर क्षेत्र में लोहे की चद्दर से बनी कुटिया को देखा। उन्होंने कहा शासकीय नर्सरी से बड़ा गणपति मंदिर तक रोड निर्माण का काम भी जल्द शासन को पूरा किया जाना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना ना करना पड़े। संतश्री ने बताया प्राचीन काली गुफा मंदिर पर भी पेड़-पौधे उग आए हैं। मंदिर के गुंबद के आसपास पौधे उगने से बड़े पत्थर नीचे गिरते रहते है। दुर्घटना का भय बना रहता है। शासन-प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देकर मंदिर के संरक्षण-संवर्धन को लेकर काम करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/construction-of-hut-completed-road-should-also-be-built-128042730.html
No comments:
Post a Comment