Thursday, December 31, 2020

वे प्रोजेक्ट जिनसे शहर विकास को मिलेगी रफ्तार

शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं जो शहर को कहीं न कहीं प्रभावित करते हैं। इनके पूरा होने से शहरवासियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी।
शहरवासियों को रोज मिलने लगेगा पानी : नए साल में पूरे शहर के लोगों को रोजाना पानी मिलने लगेगा। 20 साल से एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था। 14 दिसंबर को विधायक चेतन्य काश्यप ने कस्तूरबा नगर टंकी से नियमित जलप्रदाय का प्रारंभ कर दिया है। अब दीनदयाल और ग्लोबस टंकी से रोजाना पानी देने की तैयारी की जा रही है।
जून तक काम करने लगेगा सीवरेज सिस्टम : गंदे पानी को नाले की बजाए अंडर ग्राउंड तरीके से शहर के बाहर ले जाकर ट्रीटमेंट कर साफ करने के लिए बनाया जा रहा सीवरेज सिस्टम जून तक काम करने लगेगा। 275 किमी में से 11 किमी लाइन ही डलना है। 5 में से 3 पंपिंग तैयार हो चुके है, दो का काम जल्द शुरू होगा।
प्रदेश में सबसे पहले जिले में हाई-वे पुलिसिंग : हाई-वे पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नए साल में प्रदेश में सबसे पहले जिले में हाई-वे पुलिसिंग की शुरुआत होगी। इसके लिए अक्टूबर व नवंबर में ‘रोड सेफ्टी ऑडिट’ करने के बाद पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने पूरी योजना बना ली है। इसमें जिले से गुजरने वाले सभी हाई-वे को 50-50 किमी के क्षेत्र बांटकर 24 घंटे निगरानी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/projects-that-will-speed-up-city-development-128074860.html

No comments:

Post a Comment