Wednesday, December 30, 2020

कोरोना में चोरियां रुकीं, आपसी विवाद बढ़े

पिछले साल में जिले में जहां 5765 प्रकरण दर्ज हुए थे वहीं इस साल यह संख्या 5763 तक पहुंच गई हैं। हत्या और हत्या के प्रयास के आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं है। कोरोना के कारण लॉकडाउन में लोग घरों में रहे इस कारण पारिवारिक विवाद और पड़ोसियों के झगड़े बढ़े हैं वहीं इस साल कोरोना के कारण चोरियों की वारदातों में काफी कमी आई है। छेड़छाड़ और ज्यादती की घटनाओं का ग्राफ गिरा है।
एसपी गौरव तिवारी ने तीन सालों के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए। एसपी ने बताया 2019 में चोरियों की 591 वारदातें हुई थीं इस साल यह आंकड़ा 427 पर रुक गया है। 2019 में छेड़छाड़ के 220 और ज्यादती के 217 प्रकरण दर्ज हुए थे सन 2020 में छेड़छाड़ के 172 और ज्यादती के 143 प्रकरण दर्ज हुए। अन्य आपराधिक घटनाओं में भी काफी कमी आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/thefts-stopped-in-corona-mutual-disputes-increased-128071677.html

No comments:

Post a Comment