Sunday, December 27, 2020

वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर को पकड़ कर कामती के जंगल में छोड़ा

वन विभाग की टीम ने ग्राम बांसखापा में नदी किनारे से एक 11 फीट लंबे अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। वन कर्मी कलमेश कहार ने बताया कि ग्रामवासी भाईसाहब पटेल द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके खेत के आस-पास एक बड़ा अजगर दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। पकड़े गए सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया है। वन कर्मी कमलेश कहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप अजगर प्रजाति का था और उसकी लंबाई 11 फीट थी। सांप को खेत से पकड़कर सुरक्षित कामती के जंगल में छोड़ दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The forest department team caught the 11 feet long dragon and left it in the forest of Kamati


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/the-forest-department-team-caught-the-11-feet-long-dragon-and-left-it-in-the-forest-of-kamati-128060798.html

No comments:

Post a Comment