Wednesday, December 23, 2020

60 लोगों के सैंपल लिए और 15 के काटे चालान

कोरोना महामारी बचाव के लिए शासन द्वारा बार बार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा नियमित पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके तहत नगर परिषद द्वारा 15 लोगों के चालान एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों के सैंपल लिये गए।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा गाइड लाइन जारी कर पालन करने की अपील की जा रही है। इससे बावजूद भी नगर में मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जिसके तहत नगर के राधा सागर तालाब पर नगर परिषद विभाग द्वारा बिना मास्क का आवागमन कर रहे 15 व्यक्तियों के चालान काटकर उनसे 15 सौ रुपए समन शुल्क वसूला। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राधासागर तालाब पर 60 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/prithvipur/news/60-people-sampled-and-15-cut-challans-128046413.html

No comments:

Post a Comment