Monday, December 28, 2020

पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत

जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार कर घर लौट रहे पिता-पिता को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें पुत्र की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम महेंद्र आदिवासी अपने पुत्र पप्पू के साथ साप्ताहिक बाजार कर वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें पटेरा पुलिस द्वारा 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर पप्पू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/father-and-son-collide-with-truck-son-dies-128064349.html

No comments:

Post a Comment