डूडा बोरगांव में 100 एकड़ जमीन पर एनडीआर कंपनी लॉजिस्टिक हब बनाने जा रही है। इस जमीन पर 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस जमीन को हाल ही में कलेक्टर राकेश सिंह के प्रयासों से लिया गया है। इस लॉजिस्टिक हब में बड़े गोदाम, फ्लोर मिल और राइस मिल बनाई जाएंगी। वहीं फूड प्रोसेसिंग यूिनट बनेगी। इससे जिले के लगभग 8 हजार लोगोंं को अप्रत्यक्ष और 2 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। ट्रेन कनेक्टिविटी से देश के सारे हिस्से में माल पहुंचाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/logistics-hub-to-be-built-on-100-acres-in-duda-borgaon-128074935.html
No comments:
Post a Comment