Sunday, December 27, 2020

62 दिन बाद भी टेल एरिया में नहीं पहुंचा नहर का पानी

नहराें में पानी छाेड़े 62 दिन हाे चुके हैं, लेकिन टेल एरिए में अभी तक नहर का पानी नहीं पहुंच पाया है। नहरें अभी तक सूखी पड़ी हैं। किसानाें काे अभी भी नहर में पानी आने की आस बनी हुई है। 26 अक्टू्बर से शुरू हुए नहर के सिंचाई जल की स्थिति यह है कि मेन केनाल के आसपास और मेन केनाल के 10-15 किमी एरिये के अलावा टेल एरिया की नहरें आज भी सूखी हुई पड़ी हैं। सिवनी मालवा के नहर विभाग में के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किसान की बात नहीं सुनने के कारण किसान परेशान हो रहे है। किसानों संघ के सूरजवली जाट, जगदीश पाटिल अल्ताफ लौवंशी ने बताया कि निचले क्षेत्रों में नहर का पानी अंतिम छोर तक नहीं समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री संतोष पटवारे ने बताया कि टेल क्षेत्र में प्रारंभिक सिंचाई से ही पिछड़े हुए हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते नहर का पानी हेड क्षेत्रों तक ही सीमित रहता है। इसे लेकर जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि नहर विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर किसानों को जल्द से जल्द पानी पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। तवा नहर विभाग की कार्यपालन यंत्री राजश्री कटारे ने बताया कि हमने विभागीय अमले को तैनात कर दिया है। दो चार दिनों में पानी टेल एरिये तक पहुंचा दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Canal water did not reach tail area even after 62 days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/canal-water-did-not-reach-tail-area-even-after-62-days-128060799.html

No comments:

Post a Comment