कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे प्लेटफाॅर्म बनाने के लिए रेलवे फाटक कोसमी से सटी हुई जमीन चिन्हित कर ली है। रेलवे की जमीन पर प्लेटफाॅर्म बनेगा। इससे कोसमी क्षेत्र की 85 इंडस्ट्रीज की कनेक्टिविटी पूरे प्रदेश और देश की इकाइयों से हो सकेगी। माल बुलाने तथा माल बाहर भेजन की व्यवस्था भी बन सकेगी। इससे लोडिंग-अनलोडिंग भी बड़ी मात्रा में होगी और रोजगार के अवसर बनेंगे। लगभग एक हजार मजदूर, हेल्पर, वाहन चालक और सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारियों के लिए रोजगार के नए अवसर बन सकेंगे। इससे एक हजार से ज्यादा लोग को काम मिल जाएगा।
ये होंगे फायदे : प्लेटफाॅर्म बनने से कोसमी क्षेत्र की 85 इंडस्ट्रीज की कनेक्टिविटी पूरे देश की इकाइयों से हो जाएगी। माल कम समय में बुलाया और भेजा जा सकेगा। कोसमी में दलिया, खाद्य तेल, गत्ते के बोर्ड, बेकरी उद्योग, सीमेंट पाइप, जैविक खाद, दुग्ध उद्योग, प्लाई निर्माण की ईकाईयां हैं। वे माल सीधे बाहर भेज सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/railway-platform-will-be-built-in-kosmi-industrial-area-direct-freight-will-go-to-other-states-128074914.html
No comments:
Post a Comment