Thursday, December 17, 2020

सैलाना भाजपा पार्षद के बेटे ने सुपारी देकर करवाई थी हत्या

सैलाना में वार्ड 15 की पार्षद संपतबाई कसेरा के बेटे अशोक ने उसकी प्रेमिका के पति मुकेश निनामा की हत्या ढाई लाख रुपए सुपारी देकर करवाई थी। अशोक की बर्तन की दुकान है। हत्या के लिए अशोक ने आरोपियों को 50 हजार दिए थे। शेष दो लाख देना बाकी हैं। सोमवार को सुबह चेहरा दिखाया व आरोपियों के साथ रेकी की। घर लौट रहे मुकेश की बाइक के पीछे विरियाखेड़ी से लगे शूटरों ने मुंशीपाड़ा में गोली मारी व पिपलौदा भाग गए। शूटर को निशाने पर इतना भरोसा था कि गोली मारने के बाद मुड़कर नहीं देखा।
एयू फाइनेंस कंपनी में ऑफिस बॉय का काम करने वाले 21 वर्षीय वड़लीपाड़ा निवासी मुकेश पिता प्रभुलाल निनामा की 14 दिसंबर रात को बाइक से घर जाते वक्त मुंशीपाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। रतलाम में ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाला बड़ा भाई लक्ष्मण रात 8 बजे घर जाते वक्त रास्ते में भीड़ लगी देख रुका और गांव वालों की मदद से मुकेश को देख शव को जिला अस्पताल ले गया। मुकेश को सिर पर पीछे चोट थी। मामला दुर्घटना का दिख रहा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि कान के पीछे गोली लगी है।

शादी के पहले से थे पत्नी के संबंध, होती थी फोन पर बात
मुकेश की शादी करीब ढ़ाई साल पहले पास ही के गांव सातबड़ली (ताजपुरिया) निवासी सुरताबाई से हुई थी। शादी से पहले सुरताबाई परिवार के साथ मजदूरी के लिए जाती थी। वहीं अशोक से दोस्ती हुई व प्रेम संबंध हो गए। शादी के बाद भी सुरता के संबंध अशोक से बने रहे। पुलिस ने मुकेश और उसकी पत्नी सुरताबाई के काॅल डिटेल्स निकाली। सुरताबाई और अशोक के बीच लगातार बातचीत का रिकाॅर्ड मिला।

बाइक और पिस्टल जब्त करेंगे- एसपी गौरव तिवारी ने बताया हत्या के आरोप में कुशलगढ़ (पिपलौदा) निवासी लाला उर्फ लाल खां उर्फ ललित पिता शहजाद खान मेवाती, दिनेश पिता शंकरलाल चंद्रवंशी और सुपारी देने वाले अशोक पिता कारूलाल कसेरा कुमावत (40) निवासी शिवगढ़ रोड सैलाना को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेंगे और पिस्टल, बाइक जब्त करेंगे।

पति से विवाद हुआ इसलिए सुपारी दी- आरोपी अशोक ने पुलिस को बताया मुकेश को प्रेम संबंधों का पता चल गया था। करीब दो महीने पहले ससुराल ताजपुरिया में उससे विवाद भी हुआ था। विवाद के बाद अशोक ने मुकेश की हत्या के लिए लाला उर्फ ललित तथा दिनेश को सुपारी दी।
इन्हें मिलेगा दस हजार रुपए इनाम- एसपी ने एएसपी इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी हेमंत चौहान की अगुवाई में टीम गठित की थी। टीम को दस हजार रुपए मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sailana BJP councilor's son was killed by betel nut


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/sailana-bjp-councilors-son-was-killed-by-betel-nut-128025053.html

No comments:

Post a Comment