सरसी से सादाखेड़ी के बीच रोड का ज्यादातर निर्माण हो चुका लेकिन कुछ घरों का अतिक्रमण होने से लंबे समय से काम रुका था। गुरुवार को एसडीएम राहुल धोटे गांव पहुंचे और लोगों से चर्चा की। उन्हें समझाया कि यदि तय मापदंड और नई गाइडलाइन से निर्माण करेंगे तो 12 मकान टूटेंगे। वहीं यदि परंपरागत कच्चे रास्ते की जगह ही रोड बनाएंगे तो सिर्फ आसपास के कुछ निर्माण या बरामदे प्रभावित होंगे। लोग दूसरे ऑप्शन पर राजी हो गए। फिर पटवारी हेमंत सोनी एवं सरपंच प्रतिनिधि राजेश चत्तर की मौजूदगी में जेसीबी से थोड़ा-थोड़ा अतिक्रमण हटा दिया और काम शुरू करवा दिया है। ये करीब 200 मीटर का हिस्सा अधूरा होने से आवागमन में दिक्कत हो रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/removal-of-possession-in-sarsi-and-started-road-work-128025054.html
No comments:
Post a Comment