Thursday, December 17, 2020

सुखानंदधाम तीर्थ की दानपेटी तोड़ नकदी चोरी, प्रकरण दर्ज

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के गृहनगर जावद और निवास स्थल नक्षत्र वािटका के पास स्थित प्रसिद्ध तीर्थ सुखाधाम में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर के मेनगेट व दानपेटी का ताला तोड़ उसमें रखी नकदी चुरा ले गए। जावद पुलिस खानापूर्ति कार्रवाई के लिए वहां पहुंची और देर शाम पुजारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज की।
जावद क्षेत्र में हो रही वारदातों को लेकर मंत्री सखलेचा खाकी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पुलिसकर्मियों की जगह बदलने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। उस पर तो अब तक अमल नहीं हो सका वहीं इसी बीच बुधवार देर रात को जिले व क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सुखानंद धाम पर चोरी हो गई। जहां रात के समय जब वहां कोई नहीं था तब बदमाश आए और पहले मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वहां रखी दानपेटी का तालातोड़ उसमें एकत्रित करीब 2 से 3 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सेटअप बॉक्स के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए उसे तोड़फोड़ दिया। थाने के एसआई ओपी मिश्रा ने बताया मंदिर एकांत में स्थित है और वहां बदमाशों ने रैकी कर चोरी की वारदात की। सीसीटीवी कैमरों की केबल भी काट देने व बॉक्स तोड़ने से उसमें भी कुछ नहीं अाया है। पुजारी ने बताया कि पिछले माह ही मंदिर की दानपेटी खोलकर उसकी दानराशि निकाली थी। वर्तमान में कोरोना के चलते ज्यादा लोगों का आना जाना तो नहीं है। फिर भी दानपेटी में करीब 1500 से 2000 रुपए हो सकते हैं। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट से बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की धरपकड़ के साथ उक्त चोरी के आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एटीएम से 16 लाख चाेरी का भी अब तक खुलासा नहीं- जावद थाना क्षेत्र के ही ग्राम मोरवन में बीताें दिनों रोड किनारे स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश करीब 16 लाख रुपए नगदी चुरा ले गए थे। उक्त चोरी का भी जावद पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी। अभी सिर्फ इतना आशंका जरूर पुलिस ने जताई है उक्त वारदात में हरियाणा की मेवाती गैंग ही शामिल हो सकती है जो इस तरह की वारदात करती है। परंतु आरोपियों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/cash-theft-of-sukhanandham-pilgrim-broke-case-registered-128025051.html

No comments:

Post a Comment