ट्रैफिक सुधार के लिए शहर में पार्किंग लाइन डाली जा रही है। गुरुवार दोपहर को धानमंडी में पॉर्किंग लाइन डालने के लिए निगम का अमला पहुंचा। लेकिन पिछली लाइन से तीन फीट अंदर और दुकानों के ठीक पास में लाइन डालने से कारोबारी में नाराजी है। कारोबारी का कहना है कि जो पॉर्किंग लाइन डाली जा रही है वो दुकानों के इतनी पास डाली गई है कि लोडिंग वाहन ही खड़ा नहीं हो पाएगा। इससे हम माल की लोडिंग कैसे करेंगे। इससे कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा।
धानमंडी किराना की थोक मंडी है। यहां खरीदी के लिए आसपास तहसीलों और शहरों के लोग आते हैं। इसमें बदनावर, पेटलावद, खाचरौद, नागदा, उन्हेल, जावरा, रावटी, बाजना के व्यापारी शामिल हैं। वाहनों के जरिए ये माल ले जाते हैं। वहीं शहर की किराना दुकानों पर भी यही से किराना सामान भेजा जाता है। ऐसे में पॉकिंग लाइन डालने से व्यापारियों के सामने लोडिंग की समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि यदि पॉकिंग लाइन के बाहर वाहन खड़ा करें तो ट्रैफिक पुलिस चालन काट देगी। वहीं नगर निगम अतिक्रमण मानकर चालान काट देगा। पिछली बार ऐसा हो चुका है। ऐसे में कारोबारी नाराज हैं। पिछली बार भी विरोध किया था। अब फिर विरोध शुरू हो गया है।
धानमंडी होलसेल मंडी है, इतनी जगह तो दें कि कम से कम लोडिंग खड़ा कर सकें
थोक किराना व्यापारी संघ के संजय पारख ने बताया कि हमें पार्किंग लाइन से एतराज नहीं है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए पार्किंग लाइन डलना चाहिए लेकिन इसके भी मानक होना चाहिए। धानमंडी में पार्किंग लाइन डाली जा रही है। जो दुकानों से बिल्कुल सटा कर डाली जा रही है। यह पिछली बार डाली गई पार्किंग लाइन से तीन से चार फीट दुकानों की तरफ है। चूंकि धानमंडी किराना की थोक मंडी है और यहां खरीदी के लिए आसपास के गांवों से लोग आते हैं। व्यापारियों से विचार विमर्श करने के बाद यह काम होना चाहिए ताकि और अच्छे ढंग से ट्रैफिक सुधार हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/parking-lines-in-the-city-for-traffic-improvement-loading-of-goods-in-wholesale-grocery-market-became-a-problem-128025055.html
No comments:
Post a Comment