मौसम ने करवट ले ली है। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 10 डिग्री से कम हो गया। 8 साल में पहली बार 20 दिसंबर से पहले ही ठंड ने रफ्तार पकड़ी है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
यह तेवर बुधवार देर रात से ही दिखना शुरू हो गए थे। गुरुवार सुबह तक मौसम कंपकंपाने वाला हो गया। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। तापमान में अभी और कमी होने के आसार बने हुए हैं।
...इसलिए हो रही कड़ाके की ठंड...
1. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है, वहां का मौसम हमारे यहां सीधा असर डालता है। हवा का रुख उत्तरी है, ऐसे में ठंडक लगातार बढ़ रही है। दोपहर में भी ठंडक है।
2. ठंड में बारिश का तापमान पर असर रहता है। कुछ दिन पहले आसपास बारिश हो चुकी है, इससे मौसम में भी ठंडक है।
3. शीत ऋतु में उत्तर भारत का जो तापमान रहता है उसका असर हमारे यहां होता है। यह हवा की दिशा पर भी निर्भर करता है। अभी हवा उत्तरी ही बनी है।
9 में से 4 साल 5 डिग्री के करीब पहुंचा पारा- जिले में 9 में से 4 साल तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंचा है। 2011, 2015, 2018 व 2019 में तापमान 5 डिग्री के आसपास आया था, हालांकि, 9 साल में एक बार भी पारा 5 डिग्री से कम दर्ज नहीं किया गया। 29 दिसंबर 2018 की रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सबसे कम है। इधर, इस साल ठंड का मिजाज देख तापमान इससे कम पहुंचने के आसार बने हुए हैं।
दिसंबर में कुछ सालों में ऐसे रहे हैं सबसे ठंडे दिन
दिनांक न्यू.
13 दिसंबर 2011 5.8
29 दिसंबर 2012 6.0
23 दिसंबर 2013 8.0
30 दिसंबर 2014 6.0
26 दिसंबर 2015 5.2
27 दिसंबर 2016 7.3
28 दिसंबर 2017 8.2
29 दिसंबर 2018 5.1
28 दिसंबर 2019 5.2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mercury-reached-96-degrees-celsius-cold-for-the-first-time-in-eight-years-before-december-20-128025056.html
No comments:
Post a Comment