जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को अनाज मंडी में किसान सम्मेलन हुआ। इसमें पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार व सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि केंद्र के नए तीन कृषि कानून में किसानों को खरीदी-बिक्री की स्वतंत्रता दी गई है। ये कानून किसानों की उन्नति का द्वार खोलेंगे। पूर्व राज्यमंत्री ने केंद्र के कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले फायदे बताए। साथ ही विरोध पर किसानों को समझाते हुए कहा कि सिंचाई के साधन व कृषि की तकनीक पिछले वर्षों में बदली है। किसानों ने ऐसी नवीन तकनीकों का भरपूर उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया है। कुछ लोग किसानों को भ्रम जाल में उलझा रहे हैं। प्रथम चरण में 1421 गांवों के 66 हजार 272 किसानों को 17 करोड़ 21 लाख 65 हजार रुपए की राशि जारी हुई। मिर्च के लिए राहत आगे मिलेगी। जिले में लगभग 70 करोड़ की राहत मिलेगी। रायसेन से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सम्मेलन में सीधा प्रसारण हुआ। पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन ने भी संबोधित किया। मास्क का स्टॉल लगाया गया। सैनिटाइजेशन के बाद किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर अनुग्रहा पी, जिला पंचायत सीईओ गौरव बेनल, अपर कलेक्टर एमएल कनेल, एसडीएम सत्येंद्रसिंह आदि थे।
किसानों को राहत के सांकेतिक चेक मिले
सम्मेलन में सांकेतिक अघावन के किसान राधेश्याम छोटेलाल को 16 हजार 198 रुपए, डोंगरगांव के किशोर भुवानीराम को 15 हजार 708 रुपए, लोनारा के रामेश्वर दगड़ू को 14 हजार 553 रुपए, मोठापुरा के दिनेशचंद्र हिरालाल को 13 हजार 198 रुपए व अघावन के छोटेराम किशन को 12 हजार 391 रुपए मुआवजा राशि के प्रमाण पत्र सौंपे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/agricultural-laws-have-freedom-to-buy-and-sell-crops-128026546.html
No comments:
Post a Comment