अमानक पॉलीथिन को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगरपालिका दल ने शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। 5 प्रतिष्ठान संचालकों के 11 हजार रुपए का चालान बनाए गए। उनसे 35 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। स्वास्थ्य प्रभारी प्रकाश चित्ते ने बताया मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर के प्रतिनिधि एसके जैन के साथ नपा के दल ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों से कुल 35 किग्रा प्रतिबंधित प्लॉस्टिक पॉलिथिन जब्त की। 11 हजार रुपए के चालान बनाए गए। स्वास्थ्य प्रभारी ने बताया कि आकस्मिक जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/35-kg-of-polythene-seized-from-five-establishments-challans-made-of-11-thousand-128026548.html
No comments:
Post a Comment