जयंतसेन सुरीश्वरजी मसा के सुशिष्य मुनिराज डॉ. संयमरत्न विजयजी मसा व मुनि राजश्री भुवनरत्न विजयजी मसा का शनिवार सुबह नगर में मंगल प्रवेश होगा। मुनिराज धामेड़ी व राकोदा होते हुए पिपलौदा वाटिका पहुंचे। जहां श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन सहित समाजजनों ने अगवानी की। प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश जैन आर के परिवार ने गहुली की। शनिवार सुबह 9 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम से मुनिराज का नगर में प्रथम मंगल प्रवेश होगा। सुबह 11 बजे श्री वर्धमान जैन स्थानक पर मुनिराज के प्रवचन होंगे व रात 8 बजे चोबीसी का आयोजन होगा। मुनिराज 20 दिसंबर को चतुर्थ प्रतिष्ठा वर्षगांठ व ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपनी निश्रा प्रदान करेंगे। मुनिराज के दुधाखेड़ी से पिपलौदा विहार में मुकेश रॉयल, शिखर बोहरा, जितेंद्र बाबेल, प्रफुल्ल जैन, हर्ष कटारिया, हिमांशु पटवा, सौरभ चन्द्रावत, कुलदीप गांधी, अमित जैन ने अपनी सेवाएं दीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/fourth-reputation-anniversary-and-flag-hoisting-program-tomorrow-128027289.html
No comments:
Post a Comment