Friday, December 18, 2020

रेलवे अस्पताल व रेल प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाने पर अध्यक्ष व्यास का किया सम्मान

राष्ट्रीय पेंशनर डे पर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन ने जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में हुए कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास का सम्मान किया। कोविड-19 के दौरान सेवानिवृत्त रेलकर्मी पेंशनरों, उनके परिवारों के लिए रेलवे अस्पताल व रेल प्रशासन के साथ व्यास ने सामंजस्य बनाकर, समय-समय पर मुलाकात कर समस्याओं का समाधान किया। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए के मालवीय, वरिष्ठ सलाहकार गोविंदलाल शर्मा, सचिव एच एन जोशी, संरक्षक हंसी शिवानी मनोहर पचौरी, एमए खान, आई एल पुरोहित, शांतिलाल शर्मा, प्रेमलता जैन, संतोष निशा, जया शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chairman Vyas honored for harmonizing with Railway Hospital and Railway Administration


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/chairman-vyas-honored-for-harmonizing-with-railway-hospital-and-railway-administration-128027291.html

No comments:

Post a Comment