Friday, December 18, 2020

उप तहसील के साथ लोक सेवा केंद्र भी शुरू करवाएंगे - राज्यसभा सांसद

राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी शुक्रवार को यहां पहुंचे। भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के बाद वे पंचायत कार्यालय पहुंचे। रायसेन जिले के किसान महासम्मेलन के सीधे प्रसारण को देखा। उन्होंने कहा उपतहसील कार्यालय में कामकाज शुरू होने के साथ लोकसेवा केंद्र भी शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इसको लेकर जल्द कलेक्टर से चर्चा की जाएगी। बिस्टान को जनपद पंचायत का दर्जा दिलाने की बात पर कहा यदि यह मापदंड में होगा तो सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। सरपंच देवनारायण ठाकुर, नायब तहसीलदार दयाराम अवास्या, सचिव राजेश कुशवाह सहित मंडल व नगर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रभावित किसानों के खातों में जमा होगी राशि
महेश्वर/कसरावद/बालसमुद | महेश्वर के नर्मदा भवन व कसरावद के एसडीएम कार्यालय परिसर में किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा गया। महेश्वर में खरीफ की मिर्च फसल क्षति राहत राशि के संबंध में राजस्व विभाग ने बताया कि तहसील में 2082 किसानों की फसल प्रभावित हुई है। 1 करोड़ 56 लाख 33 हजार 701 रुपए की राशि प्रभावित किसानों के बैंक खाते में सर्वे सूची अनुसार जमा की जाएगी। एसडीएम मिलिंद ढोके, सीईओ मीना झा, पूर्व विधायक राजकुमार मेव, कृषि एसडीओ मानसिंह ठाकुर, सीएमओ राजेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जैन, भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम पटेल, नारायण पाटीदार, उद्यानिकी विभाग के जीएस डोडियार आदि मौजूद थे। कसरावद में एसडीएम संघप्रिय, तहसीलदार केशव सोलंकी, सीईओ मोहनसिंह वास्कले आदि मौजूद थे। बालसमुद के पंचायत परिसर में हुए लाइव प्रसारण में सरपंच कमलेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल आदि मौजूद थे। बलगांव, भीलगांव, रूपखेड़ा, सलीमपुरा, खड़कवाणी, रेगवां, बलखड़, अहीर धामनोद आदि में किसानों ने सीधा प्रसारण देखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Public service centers will also be started with Deputy Tehsil - Rajya Sabha MP


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/public-service-centers-will-also-be-started-with-deputy-tehsil-rajya-sabha-mp-128026540.html

No comments:

Post a Comment