शहर सहित जिले में बिना रोक टोक के ओवर लोड वाहन भ्रमण कर रहे हैं। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। रोज किसान भी ट्रैक्टर ट्रॉली में क्षमता से अधिक माल भर कर उसके ऊपर बैठकर सफर कर रहे हैं। मामले में यातायात प्रभारी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इस तरह के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/traveling-at-risk-128025048.html
No comments:
Post a Comment