Tuesday, December 22, 2020

एक साल में बनना था मकान, आखिरी किस्त के इंतजार में 20 माह बाद भी अधूरा

अपने मकान का सपना संजोए प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही 20 माह से किराए के मकानों में रहने को मजबूर है। सूची में नाम आने पर हितग्राहियों को उम्मीद थी कि उनका मकान निर्धारित एक साल में पूरा हो जाएगा लेकिन शासन से समय पर किस्त की राशि नहीं मिलने से परेशान है। कुछ हितग्राहियों ने उधार सामान व रुपए लेकर मकानों का प्लास्टर करवा भी लिया है तो उन्हें यह राशि चुकाने की चिंता सता रही है।
सीएमओ का कहना है जियोटैग का काम चल रहा है। शासन से राशि आवंटन की मांग की है। यह मिलते ही हितग्राहियों के खातों में जमा करवाई जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत दूसरे चरण में मई 2019 में 757 हितग्राहियों का पंजीयन हुआ था। इनमें से 747 का चयन हुआ। 740 हितग्राहियों को पहली किस्त के रूप में 60 हजार, दूसरी किस्त में 40 हजार व तीसरी किस्त में एक लाख रुपए दिए गए हैं। इन हितग्राहियों को अंतिम व चौथी किस्त में 50 हजार रुपए मिलना बाकी है।

कई हितग्राही कतार में, बोले- कब सपना होगा पूरा
दूसरे चरण के मकानों का काम पूरा नहीं होने से अगली सूची भी जारी नहीं हो पा रही है। प्रतीक्षा सूची में शामिल कई हितग्राही मकान निर्माण की राह देख रहे हैं। हितग्राहियों ने कहा- जब दूसरे चरण का काम पूरा नहीं हो रहा है तो तीसरे चरण की सूची में शामिल रहवासियों के मकान का सपना कब पूरा होगा। फिलहाल कई हितग्राही मकान निर्माण का सपना संजोए अपना नाम सूची में आने का रास्ता देख रहे हैं।

लोग बोले- आचार संहिता से पहले मिले किस्त
हितग्राही रमेश, मांगीलाल, मोतीलाल, सतीश, सुमनबाई आदि ने कहा- 20 माह पहले मकान का काम शुरू हुआ था। किस्त समय पर नहीं मिलने से काम पिछड़ता जा रहा है। कुछ हितग्राहियों ने किश्त मिलने के इंतजार में मकानों का प्लास्टर करवा लिया है। कई हितग्राही ऐसे भी है जिनके पास प्लास्टर करवाने की व्यवस्था नहीं है। फिलहाल वे शासन से राशि मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है आगामी समय में नगर परिषद चुनाव की संभावना जताई जा रही है। यदि इसी माह आचार संहिता लगी तो नई परिषद के गठन तक आखिरी किस्त का इंतजार करना पड़ेगा। परिषद को चाहिए आचार संहिता लगने से पहले हितग्राहियों को राशि उपलब्ध करवाएं लेकिन नप अफसर कहते हैं किस्त आगे जारी नहीं हुई है।

तीसरी किस्त के लिए भी करना पड़ा था इंतजार
हितग्राहियों ने छत निर्माण की तीसरी किस्त के लिए भी इंतजार करना पड़ा था। उस समय कई हितग्राहियों ने विधायक सचिन यादव के पास पहुंचकर समस्या बताई थी। इसके बाद उनके खातों में राशि जमा हुई थी। हितग्राहियों ने कहा- बारिश, सर्दी व गर्मी तीनों मौसम बीत गए हैं। एक साल में आवास योजना का काम पूरा होने का नियम है लेकिन 20 माह बीतने के बाद भी किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है। जिन लोगों ने उधार लेकर मकान का काम पूरा कर लिया है। उनके यहां प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लिखवाई जा रही है। कई हितग्राहियों को आशंका है कि जानकारी लिखवाने के बाद आखिरी किश्त की राशि मिलेगी या नहीं।

हितग्राहियों को जल्द मिलेगी आखिरी किस्त
^प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त के लिए जल्द ही जियोटैग किया जा रहा है। शासन से राशि आवंटन की मांग की जाएगी। प्रयास है कि जल्द आखिरी किस्त की राशि मिले। नप के खाते में राशि जमा होते ही नियमानुसार हितग्राहियों को दी जाएगी। - संजय रावल, सीएमओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
House to be built in one year, waiting for last installment incomplete even after 20 months


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/house-to-be-built-in-one-year-waiting-for-last-installment-incomplete-even-after-20-months-128042729.html

No comments:

Post a Comment