Saturday, December 19, 2020

सुपारी किलर आरोपियों से पिस्टल और बाइक जब्त

मुंशीपाड़ा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने बाइक और पिस्टल की बरामद करने के लिए सैलाना और कुशलगढ़ में आरोपियों के घर की तलाशी ली। आरोपियों के पास से दो बाइक और एक पिस्टल जब्त किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिखे आरोपियों के कपड़े भी जब्त किए हैं।
जुलवानिया रोड पर वीरियाखेड़ी से आगे ग्राम मुंशीपाड़ा में 14 दिसंबर की रात को बाइक से घर जा रहे वड़लीपाड़ा निवासी मुकेश निनामा की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुकेश रतलाम में एयू फाइनेंस कंपनी में ऑफिसबॉय का काम करता था। उसकी पत्नी सुरताबाई के सैलाना में वार्ड नंबर 15 की पार्षद संपतबाई कसेरा के बेटे अशोक पिता कारूलाल कसेरा से संबंध थे। इसका पता मुकेश को चल गया था। अशोक ने ढाई लाख रुपए की सुपारी दी। अशोक ने 50 हजार रुपए एडवांस दिए और घटना के दिन सुबह आरोपियों के साथ जाकर मुकेश की रैकी करवाई। रात को रतलाम से घर जाते समय विरियाखेडी़ से मुकेश का पीछा कर रहे आरोपी कुशलगढ़ (पिपलौदा) निवासी लाला उर्फ लाल खां उर्फ ललित पिता शहजाद खान मेवाती और दिनेश पिता शंकरलाल चंद्रवंशी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय से 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।
थाना प्रभारी आर.एस. बर्डे ने बताया आरोपी लाला उर्फ लाल खां के घर से पुलिस ने पिस्टल, दिनेश और अशोक के घर से एक-एक बाइक जब्त की है। घटना के समय पहनी जैकेट भी लाला और दिनेश से जब्त हुई है। एडवांस लिए रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/pistol-and-bike-seized-from-areca-killer-128031901.html

No comments:

Post a Comment